8 दिसम्बर के " भारत बन्द " को राजद का सक्रिय समर्थन और भागीदारी

संतोष कुमार की रिपोर्ट
================================
 उत्तर प्रदेश 6 दिसम्बर  2020 ।  कृषि कानून के खिलाफ विभिन्न किसान संगठनों द्वारा आहूत 8 दिसम्बर के  " भारत बन्द " को राष्ट्रीय जनता दल द्वारा सक्रिय समर्थन देने का निर्णय लिया गया है। 
        उक्त जानकारी देते हुए राजद जिला महासचिव  इमरान अहमद अंसारी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से विमर्श कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव एवं  उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह   द्वारा पार्टी के सभी इकाईयों को इस बन्द में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया गया है  द्वारा इस आशय का पत्र राज्य के सभी इकाईयों को भेज दिया गया है।  वहीं पार्टी के ने दूसरे प्रदेश इकाईयों  के अध्यक्षों को पत्र भेजकर " भारत बन्द " में सक्रिय भागीदारी के साथ इसे  सफल बनाने को कहा है। 
      राजद जिला अध्यक्ष राकेश यादव राष्ट्रीय जनता दल  ने कहा कि राजद की स्पष्ट मान्यता है कि भारत की आत्मा गाँवों में निवास करती है और गाँव का मतलब किसान होता है। इसलिए किसानों का यह आन्दोलन परोक्ष रूप से गाँव बचाने के साथ हीं देश की आत्मा बचाने का आन्दोलन है। और राजद इस आन्दोलन के साथ खड़ी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने स्पष्ट रूप से कहा है कि किसानों के हित के लिए उन्हें यदि फांसी पर भी चढना होगा तो वो भी उन्हें स्वीकार है पर वे किसी भी कीमत पर किसानों के साथ नाइंसाफ़ी नहीं होने देंगे।

एडिटर- आदर्श शुक्ला
9454850936

Comments