लखनऊ के खदरा में “शाहीन क्रिएशन्स” का भव्य शुभारंभ, युवा उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ख़दरा क्षेत्र में 25 वर्षीय युवा उद्यमी रुख़सार शाहीन कुरैशी ने अपने नए व्यवसाय “शाहीन क्रिएशन्स” का भव्य शुभारंभ किया। फैशन और गुणवत्ता का संगम प्रस्तुत करता यह स्टोर अब ऑफ़लाइन के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और इंस्टाग्राम के माध्यम से भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
शाहीन क्रिएशन्स में खास तौर पर पाकिस्तानी चिकन कॉटन सूट्स की आकर्षक रेंज पेश की गई है। पुरुषों और महिलाओं—दोनों के लिए उपलब्ध इन डिज़ाइनों की खासियत शुद्ध कॉटन फैब्रिक, बारीक कढ़ाई और किफायती दाम हैं, जो इसे आम ग्राहकों से लेकर फैशन पसंद लोगों तक की पसंद बना रहे हैं।
व्यवसाय के साथ सामाजिक सरोकार को जोड़ते हुए रुख़सार शाहीन कुरैशी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल मुनाफ़ा कमाना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी है। इसी सोच के तहत वे उन महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रही हैं जो घर पर रहकर काम करना चाहती हैं, भले ही उन्हें पहले से किसी प्रकार का अनुभव न हो।
उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है, ताकि वे घर बैठे काम कर सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। स्थानीय स्तर पर इस पहल की सराहना की जा रही है और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
एडिटर - आदर्श शुक्ला
9454850936
Comments
Post a Comment