लखनऊ: समिट बिल्डिंग के 'Tauniq Bar' में मारपीट का आरोप, युवक की आंख पर गंभीर चोट; विभूति खंड पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

लखनऊराजधानी के गोमती नगर स्थित समिट बिल्डिंग के 'Tauniq Bar' में हुई कथित मारपीट की घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बार के बाउंसरों ने तीन युवकों—बलराम, अभिषेक सिंह भदौरिया और शिवम सिंह—के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें एक युवक की आंख पर गंभीर चोट आई है और उसे धुंधला दिखाई देने की शिकायत है। 

पीड़ितों के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद कई बाउंसरों ने उन्हें घेर लिया और सिर व चेहरे पर हमला किया। आरोप है कि इस दौरान एक युवक की आंख पर गंभीर चोट पहुंची, जिससे उसकी दृष्टि प्रभावित हुई है। साथ ही सोने की चेन और मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष थाना विभूति खंड पहुंचा, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि तत्काल चिकित्सीय परीक्षण कराने के बजाय उन्हें करीब तीन घंटे तक थाने और चौकी में बैठाए रखा गया। पीड़ितों का कहना है कि समय पर मेडिकल न होने से उन्हें न्याय मिलने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि समिट बिल्डिंग में पूर्व में भी कई बार विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। इस मामले में भी विभूति खंड पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।
पीड़ित पक्ष ने मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, संबंधित सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखी जाए और दोषी पाए जाने वाले बाउंसरों के साथ-साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

पीड़ितों ने मुख्यमंत्री एवं पुलिस कमिश्नर से हस्तक्षेप कर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है।

एडिटर - आदर्श शुक्ला 
संपर्क - 9454850936

Comments