संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू (श्रमिक जनशक्ति) ने एसीपी अलीगंज को सौंपा ज्ञापन
लखनऊ। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ति) के केंद्रीय कार्यालय, जानकीपुरम स्थित 60 फीट रोड पर क्षेत्राधिकारी अलीगंज (एसीपी) को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कमलेश यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। ज्ञापन कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रभारी मोहम्मद समीर अहमद, प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप सिंह 'टोनी', प्रदेश अध्यक्ष क्षमा बाजपेई, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्याम बाजपेई, प्रदेश महासचिव शिवराम यादव, जिला अध्यक्ष पवन कुमार रावत, जिला महासचिव सीटेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष रवि गौतम, महिला जिला अध्यक्ष जहीरा बानो, मोहम्मद इस्लाम, दीपक, मोहम्मद अंबर, रबी गौतम, अनुप भाई, शाहिद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर यह ज्ञापन सौंपा गया है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा।
Editor - Adarsh Shukla
AMA LIVE NEWS
Mob- 9454850936
Comments
Post a Comment