विष्णु प्रताप सिंह किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए
लखनऊ।
भारतीय किसान यूनियन (धर्मेंद्र गुट) की बैठक में किसानों की समस्याओं के निराकरण पर चर्चा हुई। यूनियन के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यूनियन का उददेश्य किसानों के हित की लड़ाई लड़ने का है जहां भी किसानों की कोई समस्या होगी। उसके लिए यूनियन संघर्ष करेगी।
यूनियन के जो भी पदाधिकारी बनेंगे वे भी किसान के पुत्र ही होंगे जो किसान की समस्या को बखूबी जानते हैं।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष युवा विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि देश में किसानों का हक नहीं मिल रहा इसलिये आवश्यक है कि सरकार किसान आयोग का गठन करे। इस अवसर पर आनन्द प्रताप सिंह, आदर्श शुक्ला, दिलीप पाण्डे, श्रवण कुमार, रामलाल साहू,रोहित यादव, सुनील कुमार, राज कुमार सिंह, कुलदीप पांडे, मोहम्मद, सीलू सिकरवार, यशराज सिंह, रोहित पचौरी आदि मौजूद रहे।
एडिटर- आदर्श शुक्ला
9454850936

Comments
Post a Comment