भाजपा सरकार की नज़र अब महिलाओं द्वारा की जाने वाली बचत पर है। : ललन कुमार
लखनऊ | उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक ललन कुमार ने देश में बढती महँगाई और उससे गृहिणियों को होने वाली समस्याओं को जानने व उनकी मदद करने के लिए “गृहिणी सहायता अभियान” की शुरुआत की थी। इस पर ललन कुमार ने बताया कि:
देश में रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से अन्य ज़रूरत की वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं। तेल मसाले से लेकर हरी सब्जियाँ तक, सब महँगा होता जा रहा है। हमारे देश की गृहिणियाँ बचत में विश्वास रखती हैं। बढती महँगाई ने उस बचत को भी ख़त्म कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार हमारे घर की रसोई में डाका डाल रहे हैं।
महिलाओं की इस पीड़ा को समझते हुए हमने बक्शी का तालाब विधानसभा में गृहिणी सहायता अभियान की शुरुआत की। जिसके तहत हमने 60 हज़ार घरों तक पहुँचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। टीम की महिला साथियों द्वारा अब तक 19 हज़ार से अधिक महिलाओं तक पहुँचा जा चुका है। इन महिलाओं से बात करके यह ज्ञात हुआ है कि सरकार द्वारा खुशहाली के किये जा रहे दावे खोखले हैं। महिलाएँ कहती हैं कि महँगाई की बात पर सबको गुमराह कर ये लोग सत्ता में आए थे। इनके आने के बाद से महँगाई लगातार बढती जा रही है। इस बार ये यदि वोट माँगने आएँगे तो इन्हें उलटे पाँव जाना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि आज बक्शी का तालाब स्थित मुख्य क्षेत्रीय कार्यालय पर जनसंवाद के दौरान उन्होंने कई गृहिणियों से मुलाक़ात की। महिलाओं ने बताया कि महँगाई ने घर की आर्थिक व्यवस्था अस्त व्यस्त कर दी है। सभी इस बढती महँगाई से परेशान हैं। इस कमरतोड़ महँगाई ने जीना मुहाल कर दिया है।
एडिटर-आदर्श शुक्ला
9454850936
Comments
Post a Comment