हिन्दू एकता भगवाधारी संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
नरेन्द्र कुमार के अनुमोदन के बाद 14 पदाधिकारियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
संवाददाता - आदर्श शुक्ला
लखनऊ। हिन्दू एकता भगवाधारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक नरेन्द्र कुमार के अनुमोदन के उपरान्त संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन को मजबूत करने और देशभर में विस्तार देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दीप चन्द्र सोनी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अभिषेक सोनी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, पवन कुमार यादव को राष्ट्रीय सचिव, अनुज प्रताप सिंह को राष्ट्रीय महासचिव, दीपक कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रीय महासचिव, सचिन सक्सेना को राष्ट्रीय महामंत्री, नीरज सिंह को राष्ट्रीय महासचिव तथा क्षितिज भटनागर को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में सुनील कुमार चौहान, हरिद्वार को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, अन्नू वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा तथा सीमा शर्मा, दिल्ली को राष्ट्रीय सचिव महिला मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं श्री श्री 1008 मितेश्वरानंद महाराज, वडोदरा (गुजरात) को राष्ट्रीय संरक्षक, देवेन्द्र प्रताप सिंह को संरक्षक तथा हंसराज मौर्य को राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक नरेन्द्र कुमार ने नवनिर्वाचित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य हिन्दू समाज में एकता, संगठन, सामाजिक समरसता तथा सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन के उद्देश्यों एवं सिद्धांतों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि हिन्दू एकता भगवाधारी संगठन आने वाले समय में देश के विभिन्न राज्यों, प्रदेशों, जनपदों और ग्राम स्तर तक संगठन का विस्तार करने के लिए निरंतर कार्य करेगा।
संगठन की ओर से सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
AMA LIVE NEWS
9454850936
Comments
Post a Comment