लखनऊ में सबसे ज्यादा हो रही गांजा की सप्लाई, कई हुक्का बार शामिल



गुडम्बा। राजधानी में नशा तस्करी पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। पुलिस तस्करों के खिलाफ एक्शन तो लेती है, पर इस काले कारोबार पर लगाम नहीं लग पा रही है। 

शहर में सबसे ज्यादा गांजा, चरस और फिर स्मैक का कारोबार हो रहा है। हैरानी की बात है कि यह नशा आसानी से शहर की कई गलियों में मिल जाता है।

गांजा में लगभग 50 से 60 प्रतिशत मुनाफा हो जाता है। यही वजह है कि कई तस्कर लंबे समय से इस गोरखधंधे में शामिल हैं।नशे की लत सबसे ज्यादा युवाओं में देखी जा रही है।

जहरीले कारोबार में ज्यादातर माफिया व ईनामी अपराधी शामिल हैं। ये उन लोगों को भी अपने धंधे में शामिल करते हैं जो मजदूर तबके के हैं और शहरों में जॉब की तलाश में आते हैं।


नाम न लिखें जाने के अवज मे लोग बताते हैं कि चरस, गांजा व स्मैक की सप्लाई में ऐसे वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है, जिनपर किसी को शक भी नहीं होता है। इतना ही नहीं, जिन वाहनों पर इसे सप्लाई किया जाता है, उनके आगे पीछे भी नशा माफिआयों के गुर्गे रेकी करते रहते हैं।

अब आप को बताते चले की सूत्रों के मुताबिक थाना गुडम्बा की शिवानी विहार चौकी अंतर्गत कंचना विहारी मार्ग पर कई जगह गांजा बेचा जा रहा है और कई अवैध हुक्का बार संचालित हो रहे है जहाँ पर युवा पीढ़ी की जिंदगी बर्बाद हो रही है 

अब देखना ये बनता है की खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस और अधिकारी इस पर क्या एक्शन लेते है।

एडिटर - आदर्श शुक्ला 
9454850936

Comments